मुहम्मदाबाद नगर इनायतपट्टी, यूसुफपुर की रहने वाली रिज़मा बानो ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ विशेष मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद नगर इनायतपट्टी, यूसुफपुर की रहने वाली रिज़मा बानो ने नई दिल्ली में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के साथ विशेष मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अवसर हमारे पूरे कस्बे और परिवार के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। एक छोटे से कस्बे से निकलकर राजधानी दिल्ली में अपनी पहचान बनाना और ऐसे विशेष अवसर का हिस्सा बनना निश्चित रूप से हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। रिज़मा ने यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि प्रतिभा और मेहनत को अवसर मिले, तो छोटे शहरों और कस्बों से निकलने वाले युवा भी बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
यह उपलब्धि केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे मुहम्मदाबाद और गाजीपुर जनपद के लिए गर्व की बात है।

रिज़मा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
रिमज़ा बानो ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज से राजनीति विज्ञान में बी.ए. ऑनर्स की छात्रा हूँ। वर्तमान में मैं लघु उद्योग भारती के साथ इंटर्नशिप कर रही हूँ, जहाँ मेरा कार्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME)

इकोसिस्टम से संबंधित विषयों पर केंद्रित है। इस दौरान मैं MSME LEAP पोर्टल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर भी कार्य कर रही हूँ।इसके अतिरिक्त, मैं भारतीय चीनी उद्योग पर एक शोध परियोजना पर कार्यरत हूँ। इस परियोजना के अंतर्गत उद्योग की संरचना, प्रमुख चुनौतियों, महत्वपूर्ण हितधारकों तथा भविष्य की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। इस शोध के माध्यम से मैं उद्योग, नीति और आर्थिक विकास के बीच संबंधों को समझने का प्रयास कर रही हूँ।




