लोकल न्यूज़

गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया निःशुल्क फल वितरण

रेयाज अहमद की रिपोर्ट

गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया निःशुल्क फल वितर

 

मुहम्मदाबाद, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वास्थ सामुदायिक चिकित्सालय, मुहम्मदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा निःशुल्क फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित कर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष इरफान खान, नगर उपाध्यक्ष अरशद अली एवं नगर सचिव जुलकनिन्ना अंसारी सहित कांग्रेस के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनामुलहक अंसारी, दिनेश रावत, हीरू अंसारी, मनोज पांडे, रवींद्र यादव, पप्पू राईनी, वसीम खान, बबन राम, रेनू, रीता राय एवं हामिद कुरैशी ने सक्रिय सहभागिता की।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और मानवता के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने फल वितरण के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!