राजनीति

जनगणना-2027 में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग, मोहम्मदाबाद में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

रेयाज अहमद की रिपोर्ट

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जातिवार जनगणना कराने तथा जनगणना प्रपत्र में स्पष्ट रूप से ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर मोहम्मदाबाद में साइकिल रैली एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए तथा जातिवार जनगणना की मांग को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे अग्रसेन तिराहा स्थित मिडिल स्कूल से हुई। यहां से कार्यकर्ता साइकिलों पर सवार होकर रैली के रूप में तहसील परिसर मोहम्मदाबाद के लिए रवाना हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने ओबीसी की जातिवार जनगणना कराने और जनगणना में अलग ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग से संबंधित नारे लगाए। रैली तहसील परिसर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि जनगणना-2027 में ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या का प्रमाणिक एवं वैज्ञानिक आंकड़ा सामने लाने के लिए जनगणना प्रपत्र में स्पष्ट रूप से ओबीसी कॉलम शामिल किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही प्रत्येक जाति के लिए मानकीकृत जाति कोड निर्धारित करने, अधिकृत मास्टर जाति निर्देशिका तैयार करने तथा जातीय आंकड़ों के सत्यापन और सुरक्षित संकलन की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग भी रखी गई।

 

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि जातिवार आंकड़े उपलब्ध होने से विभिन्न सामाजिक वर्गों की वास्तविक जनसंख्या की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और नीतियां एवं योजनाएं तैयार करने में प्रमाणिक आंकड़ों का उपयोग किया जा सकेगा। इसी उद्देश्य से ओबीसी की जातिवार जनगणना तथा जनगणना में स्पष्ट ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उप जिला अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामजीत यादव, बीएमपी पार्टी के समर्थन देने वाले मंडल उपाध्यक्ष रामाशीष तथा राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के उप जिला अध्यक्ष आबिद इसरार अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा अभियान में निरंतर सहयोग करने वाले राजेंद्र प्रमुख, श्री राम मिस्त्री सहित संगठन के तमाम कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

 

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “ओबीसी कॉलम जोड़ो—जातिवार जनगणना कराओ” और “जातिवार जनगणना—सामाजिक न्याय की दिशा में प्रमाणिक आंकड़ों का आधार” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि ओबीसी की जातिवार जनगणना और स्पष्ट ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर जनजागरण अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!