Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
राजनीति

मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट को लेकर सपा का ‘बड़ा सियासी ब्लास्ट’ होने की ओर हैं.मन्नू अंसारी आउट, नूरिया अंसारी इन की चर्चा से राजनीति गलियारे में हड़कंप सा मंच गया

शाहनवाज़ अहमद

यूपी की मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट को लेकर सपा का ‘बड़ा सियासी ब्लास्ट’ होने की ओर हैं.मन्नू अंसारी आउट, नूरिया अंसारी इन की चर्चा से राजनीति गलियारे में हड़कंप सा मंच गया है.परिवारिक कलह और वोट बैंक समीकरण ने बढ़ाया सियासी तापमान।

पूर्वांचल का सबसे चर्चित क्षेत्र जिला गाजीपुर की मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर सपा पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि पार्टी बड़ा फैसला लेते हुए मौजूदा विधायक मन्नू अंसारी को रिप्लेस कर पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की बेटी नूरिया अंसारी को मैदान में उतार सकती है!

यह कदम कोर वोट बैंक और यदुवंशी मतदाताओं की नाराजगी को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।वर्तमान में यदुवंशी वोट बैंक में असंतोष बना सपा के लिए सिरदर्द।

मोहम्मदाबाद क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक में नाराजगी की चर्चा लंबे समय से चल रही है। कई स्थानीय स्तरों पर असंतोष और विरोध की स्थिति भी सामने आती रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि सपा दोबारा मन्नू अंसारी को टिकट देती है तो चुनावी गणित मुश्किल हो सकता है।

परिवार में खुली बगावत..

सबसे बड़ा राजनीतिक मोड़ यह माना जा रहा है कि विधायक मन्नू अंसारी के सगे भाई सलमान अंसारी ने सोशल मीडिया पर खुलकर नाराजगी जताई है।

सलमान अंसारी ने सार्वजनिक रूप से अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “भ्रष्टाचारी” तक बता दिया है। इस बयान के बाद परिवारिक विवाद अब सीधे सियासी बहस का हिस्सा बन गया है, जिससे सपा की रणनीति पर भी दबाव बढ़ गया है।

नूरिया अंसारी: नया चेहरा, युवा और महिला वोट बैंक की ताकत’ बन सकती है.नूरिया की शिक्षा दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से है, जहां उन्होंने मनोविज्ञान में एमए किया है। उन्होंने साइकोलॉजिकल काउंसलिंग का प्रशिक्षण भी लिया है और चाइल्ड काउंसलर के रूप में काम कर चुकी हैं।

 

2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने पिता अफजाल अंसारी के लिए गांव-गांव जाकर सक्रिय प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को बड़ी संख्या में आकर्षित किया और युवाओं में उनकी छवि एक नए और सुलझे हुए चेहरे की बनी।

युवाओं में उनकी सोच,भाषण शैली और व्यवहार को लेकर उन्हें एक “आइकॉनिक फेस” के तौर पर देखा जाने लगा।क्या लगता है नूरिया,मंजू अंसारी से ज्यादा प्रभावशाली बन सकती है मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से या अंसारी परिवार के आलावा भी कोई नया यदुवंशी चेहरा खड़ा कर सकती हैं समाजवादी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!