Uncategorized

मुहम्मदाबाद पुलिस ने 6.329 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, यूसुफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई गिरफ्तारी, आरोपी के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल भी बरामद

शाहनवाज़ अहमद

मुहम्मदाबाद पुलिस की कार्रवाई, 6.329 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार…

 

यूसुफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई गिरफ्तारी, आरोपी के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल भी बरामद

 

मुहम्मदाबाद, गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को एक युवक को 6.329 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निर्देशन में उपनिरीक्षक लल्लन राम बिन्द ने पुलिस टीम के साथ टड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास, यूसुफपुर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार युवक की पहचान जयप्रकाश राजभर (25 वर्ष), पुत्र सुरेश राजभर, निवासी ग्राम हुस्सेपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 344/2026 दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, उसके खिलाफ वर्ष 2026 में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा संख्या 84/2026 भी दर्ज है।

इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक लल्लन राम बिन्द, उपनिरीक्षक सुभाषचन्द्र, कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला और कांस्टेबल दीपांशु शुक्ला शामिल रहे,

पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!