Uncategorized
गाजीपुर। जनपद के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया

गाजीपुर। जनपद के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत दो उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों, आरक्षियों और महिला आरक्षियों समेत कुल 61 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
जारी की गई स्थानांतरण सूची के अनुसार, जनपद के विभिन्न थानों, पुलिस लाइन और अन्य पुलिस शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के तहत कई आरक्षियों को भी नई तैनाती मिली है।
पुलिस अधीक्षक की ओर से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।





