टॉप न्यूज़

सीवर पाइप लाइन में भ्रष्टाचार की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

*सीवर पाइप लाइन में भ्रष्टाचार की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन*

 

👉मुहम्मदाबाद/ग़ाज़ीपुर। नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में सीवर पाइप लाइन में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ़ स्थानीय निवासी जियाउद्दीन अहमद की शिकायत पत्र पर जिलाधिकारी ने तीन समिति जांच कमेटी का गठन किया है। दिन मंगलवार को नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया के नेतृत्व में मौक़े का निरीक्षण किया गया।

सलेमपुर रोड, तहसील गेट, ट्रॉमा सेंटर होते हुए ईदगाह तक पड़ने वाले सीवर पाइप का भौतिक सत्यापन एवं गहन जानकारी प्राप्त की गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि गठित समिति के दो सदस्य आज अनुपस्थित हैं। पुनः किसी दूसरे दिन इंजीनियर की मौजूदगी में इस्टीमेट के अनुसार कार्य का गुणवत्ता, सत्यापन एवं निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच कर रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। मौक़े पर शिकायत कर्ता जियाउद्दीन अहमद और स्थानीय लेखपाल मृत्युजंय राय साथ में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!