कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, में स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर गंभीर सवाल, बच्चों के आवागमन के लिए मानक विहीन साधनों का उपयोग

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, में स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर गंभीर सवाल, बच्चों के आवागमन के लिए मानक विहीन साधनों का उपयोग।
जनपद के गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, बड़ौरा सलामतपुर में स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि विद्यालय में बच्चों के आवागमन के लिए मानक विहीन साधनों का उपयोग किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल में बहुत से ऐसे वाहन संचालित हैं जिनका पंजीकरण स्कूली वाहन के रूप में नहीं है। कई वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, और आवश्यक कागजात भी पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं बताए जा रहे हैं। इन वाहनों में बोलेरो, टाटा सूमो, इक्का-बैन सहित अन्य छोटी गाड़ियां शामिल हैं, जैसे में गाड़ी नंबर
UP61 J 4266, UP61 J 1300, UP54 D 0592
इन सब गाड़ियों का बीमा फेल है और कई वाहनों का बीमा फिटनेस दोनों फेल है।
जिनसे प्रतिदिन बच्चों को लाया और ले जाया जा रहा है।
नियमों के मुताबिक स्कूली वाहनों में निर्धारित रंग, ‘स्कूल बस’ अंकन, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, प्रशिक्षित चालक और परिचालक सहित तमाम सुरक्षा मानक अनिवार्य होते हैं। लेकिन आरोप है कि यहां संचालित कई वाहन इन मानकों पर खरे नहीं उतरते।
इस संबंध में जब एआरटीओ गाजीपुर से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी वाहन स्कूली मानकों के अनुरूप नहीं है तो वह अवैध श्रेणी में आएगा। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि परिवहन विभाग कब तक जांच पूरी कर कार्रवाई करता है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं। स्थानीय अभिभावकों ने भी प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।




