गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने चलाया तबादला एक्सप्रेस,मोहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक होंगे वीरेंद्र प्रताप

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने चलाया तबादला एक्सप्रेस नोनहरा थाने का कमान मिला विवेक कुमार तिवारी को वही मोहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक होंगे वीरेंद्र प्रताप
👉गाजीपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है इसी क्रम में 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को सादात से भुड़कुड़ा, पन्ने लाल यादव को आईजीआरएस सेल से सादात तथा श्याम जी यादव को भुड़कुड़ा से आईजीआरएस सेल स्थानांतरित किया गया है। वहीं वीरेन्द्र प्रताप को सैदपुर से मुहम्मदाबाद और राजेश कुमार को मुहम्मदाबाद से सैदपुर भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों में संतोष कुमार पाठक को नोनहरा से करण्डा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह को चुनाव सेल से रामपुर मांझा, विवेक कुमार तिवारी को रामपुर मांझा से नोनहरा तथा अशोक कुमार गुप्ता को करण्डा से प्रॉपर्टी सीजर प्रकोष्ठ भेजा गया है।
इसके अलावा सलाहुद्दीन को कोतवाली से बहरियाबाद और लक्ष्मण यादव को जिला जेल चौकी से शादियाबाद स्थानांतरित किया गया है। एसपी ने बताया कि यह तबादले जनहित, बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जनहित और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र ही अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।





