Uncategorized

मुख्तार अंसारी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 61 लोगों के खिलाफ ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत कार्रवाई

शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर. गाजीपुर पुलिस ने कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह आईएस-191 और उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को ‘ऑपरेशन वज्र’ चलाया। इस दौरान पांच थाना क्षेत्रों में 12 पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश देकर गिरोह से जुड़े 61 लोगों के खिलाफ पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई की।

पुलिस की इस कार्रवाई में करीब दो दर्जन संदिग्ध सहयोगियों को हिरासत में लेकर थाने पर पूछताछ की गई। उनसे उनके वर्तमान गतिविधियों और शस्त्र लाइसेंस से संबंधित जानकारी ली गई। पुलिस ने पहले से निरस्त किए जा चुके शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में भी जानकारी जुटाई और संबंधित लोगों से डोजियर भरवाने की कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बताया कि आईएस-191 गिरोह के कुछ सदस्य अवांछनीय गतिविधियों में संलिप्त होकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी के तहत ऑपरेशन वज्र चलाकर पांच थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी गई और 24 लोगों को हिरासत में लेकर विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई।

उन्होंने बताया कि जिन 61 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनके नाम से पूर्व में शस्त्र लाइसेंस जारी थे, जिन्हें पुलिस ने निरस्त कर दिया था। इन लोगों के पास कुल 90 शस्त्र लाइसेंस थे, जिनका अब भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है कि संबंधित शस्त्रों की वर्तमान स्थिति क्या है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी का डोजियर भी तैयार कराया गया है, जो भविष्य में संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई में सहायक होगा। जो लोग दबिश के दौरान नहीं मिले, उनके परिजनों को हिदायत दी गई है और उनकी तलाश में अन्य जनपदों में भी पुलिस टीम भेजी गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्तार अंसारी की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके नाम से भी शस्त्र लाइसेंस जारी था। साथ ही फरार चल रही उनकी पत्नी अफ़सा अंसारी के संबंध में भी परिजनों से गहन पूछताछ की गई है। पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं और आगे भी गिरोह के सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!