Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
लोकल न्यूज़

35 वर्षों की इंतजार खत्म, वार्ड संख्या 25 में नाला निर्माण कार्य शुरू

रेयाज अहमद की रिपोर्ट

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 में करीब 35 वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ होने से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है। लंबे समय से उपेक्षित इस समस्या के समाधान की दिशा में नगर पालिका परिषद द्वारा कार्य शुरू कर दिए जाने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

वार्ड संख्या 25 के सभासद संजीव गीहार ने बताया कि यह नाला पिछले लगभग 35 वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसके कारण बरसात के दिनों में जलनिकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती थी। उन्होंने बताया कि अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बार नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र समाधान की मांग की।

सभासद ने बताया कि लगातार प्रयासों और जनहित की मांग को देखते हुए अंततः नगर पालिका परिषद ने नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले नाले का निर्माण पूरा हो जाने पर क्षेत्र के लोगों को जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।

संजीव गीहार ने बताया कि हाल ही में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने यह मामला गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के समक्ष भी रखा था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद निर्माण कार्य को गति मिली और अब धरातल पर काम दिखाई देने लगा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों पुरानी समस्या के समाधान से क्षेत्र का विकास तो होगा ही, साथ ही बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी। नाला निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने प्रशासन, नगर पालिका परिषद एवं सभासद के प्रयासों की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!