Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
लोकल न्यूज़

चिलचिलाती धूप में आजाद परिवार ने यात्रियों को पिलाया शुद्ध ठंडा पानी, सेवा भाव से खिले चेहरे

रेयाज अहमद की रिपोर्ट

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच गुरुवार को सामाजिक संस्था आजाद परिवार द्वारा मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई। वाराणसी–छपरा रेलखंड पर स्थित यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर संस्था के सदस्यों ने एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर कर रहे यात्रियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया।

जल सेवा अभियान के दौरान ट्रेन के यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया गया, जिससे उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिली। अचानक मिली इस सेवा से यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली, वहीं सेवा कार्य में जुटे युवाओं के मन में भी आत्मिक संतोष और खुशी का भाव दिखाई दिया।

 

संस्था के सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्यासे यात्रियों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

इस पुनीत कार्य में मुख्य संरक्षक शिवेंद्र प्रताप एवं अनुराग के नेतृत्व में शिवम, गोलू, भोलू, अनिल सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। उपस्थित लोगों ने आजाद परिवार के इस सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!