मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी के मौजूदगी मे चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 35 बाइक चालान तो चार वाहन सीज
शाहनवाज़ अहमद की खबर

मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी के मौजूदगी मे चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 35 बाइक चालान तो चार वाहन सीज
हेलमेट ले कर साथ चलने का दिए शक्त निर्देश काली फिल्म हटवाई गई

गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 35 मोटरसाइकिल चालकों का चालान किया गया। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर एक चार पहिया वाहन को भी सीज किया गया। यह चेकिंग अभियान तहसील मोहम्मदाबाद, आदिलाबाद चौराहा, नवापुर मोड़ सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों की भी जांच की गई,प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज और हेलमेट साथ लेकर चलने की अपील की है,जो की ये चेकिंग अभियान के तहत चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार इत्यादि पुलिस बल द्वारा चेकिंग अभियान किया गया,





