मुहम्मदाबाद में बुखार से पीड़ित एकराम उर्फ मुन्ना कुरैशी का इंतकाल, कस्बे में शोक की लहर
शाहनवाज़ अहमद

मुहम्मदाबाद में बुखार से पीड़ित एकराम उर्फ मुन्ना कुरैशी का इंतकाल, कस्बे में शोक की लहर
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर): कस्बे के निवासी एकराम उर्फ मुन्ना कुरैशी (लगभग 40 वर्ष) का इलाज के दौरान आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके इंतकाल की खबर से परिजनों सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हलीम कुरैशी के पुत्र एकराम पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
एकराम का पुश्तैनी आवास मुहम्मदाबाद स्थित जामा मस्जिद के पास हैं, जबकि हाल ही में उन्होंने कस्बे के महिपा इलाके में अपना नया मकान बनवाया था। वे अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।
पारिवारिक सूत्रों और करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके जनाजे की नमाज के बाद कल उन्हें ईदगाह के समीप, गर्ल स्कूल के ठीक बगल में स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक (मिट्टी) किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर स्थानीय लोगों व परिचितों का तांता लगा हुआ हैं।




