Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

हृदय विदारक घटना, मुहम्मदाबाद में बाथरूम की बाल्टी में डूबने से 1 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

हृदय विदारक घटना, मुहम्मदाबाद में बाथरूम की बाल्टी में डूबने से 1 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम…

 

मुहम्मदाबाद नगर के युसूफपुर गंज  से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां सुजित जायसवाल (आटा चक्की वाले) के मात्र 1 वर्ष के अबोध भतीजे जिसके पिता पवन जायसवाल उर्फ भोलू हैं कि बाथरूम में रखी पानी की बाल्टी में डूबने से असमय मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई हैं और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हैं। शुरुआती मिल रहीं जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब मासूम बच्चा घर में खेलते-खेलते अचानक बाथरूम की तरफ चला गया। बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी। खेलते समय बच्चा अनजाने में बाल्टी में गिर गया और डूबने के कारण उसकी जान चली गई। जब तक परिवार के लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी और उसे बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया हैं। हंसते-खेलते मासूम की इस तरह अचानक हुई मौत से गंज इलाके के लोग भी मर्माहत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!