भारत एक्सप्रेस न्यूज़ सी.एम.ड़ी उपेंद्र राय की बेटी ऊर्जा अक्षरा ने किंग्स कॉलेज लंदन से पढ़ाई पूरी कर जिले का नाम किया रोशन,

शहीदी धरती शेरपुर के निवासी सीएमडी भारत एक्सप्रेस उपेंद्र राय की बेटी ऊर्जा अक्षरा ने किंग्स कॉलेज लंदन से पढ़ाई पूरी कर जिले का नाम किया रोशन, बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
बेटी ऊर्जा अक्षरा की इस उपलब्धि पर पिता उपेंद्र राय ने कहा – आज मेरे जीवन का एक अत्यंत गर्वपूर्ण और भावुक क्षण है। अपनी पुत्री ऊर्जा अक्षरा को किंग्स कॉलेज लंदन के दीक्षांत समारोह में मंच पर अपनी इंटरनेशनल रिलेशंस एंड पब्लिक पॉलिसी की डिग्री प्राप्त करते देख मेरा हृदय गर्व, खुशी और कृतज्ञता से भर गया।मेरी जानकारी के अनुसार, ऊर्जा गाज़ीपुर की उन पहली बेटियों में से एक हैं जिन्होंने यूनाइटेड किंगडम के किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर विश्वप्रसिद्ध किंग्स कॉलेज लंदन में प्रवेश प्राप्त किया था और आज अपनी मेहनत, लगन तथा दृढ़ संकल्प के बल पर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।ऊर्जा की यह शैक्षणिक यात्रा कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और अपने सपनों पर विश्वास रखने की प्रेरणादायक मिसाल है।बधाई हो, ऊर्जा! तुमने केवल हमारे परिवार का ही नहीं, बल्कि गाज़ीपुर की असंख्य बेटियों का भी सिर गर्व से ऊँचा किया है। तुम्हारी यह सफलता अनेक युवा बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस देगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि तुम्हारे जीवन की यह नई शुरुआत उद्देश्य, सफलता, सेवा और समाज के लिए सार्थक योगदान से परिपूर्ण हो। तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।




