Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं छठी महोत्सव में पहुंचे विधायक मन्नू अंसारी, स्वयं परोसा भंडारे का प्रसाद

शाहनवाज़ अहमद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं छठी महोत्सव में पहुंचे विधायक मन्नू अंसारी, स्वयं परोसा भंडारे का प्रसाद

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद स्थानीय बाजार स्थित ऐतिहासिक महावीर जी धर्मशाला में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव एवं छठी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मन्नू अंसारी ने कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक मन्नू अंसारी ने क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के बाद आयोजित विशाल भंडारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विधायक मन्नू अंसारी ने सादगी और सेवा भाव का परिचय देते हुए स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया। उनके इस सेवा भाव की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

महोत्सव में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे परिसर में भक्ति एवं धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर श्रीराम पटवा, संजय कश्यप, संजय कुमार गुप्ता एडवोकेट, संगीता गुप्ता (उपाध्यक्ष, जिला महिला सभा गाजीपुर, समाजवादी पार्टी), जितेंद्र गुप्ता उर्फ मुखिया, विनय गुप्ता, पंकज तिवारी, पंचम गुप्ता, सुनील जायसवाल, सुनील कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!