Uncategorized

गाजीपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: थानों की कमान बदली, कई अफसर पुलिस लाइन से संबद्ध.

शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: थानों की कमान बदली, कई अफसर पुलिस लाइन से संबद्ध.

गाजीपुर। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बुधवार को अचानक तस्वीर बदल गई। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एक साथ कई थानों की कमान बदलने से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजू को प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, प्रभारी थाना शादियाबाद से अब प्रभारी थाना सैदपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ को पुलिस लाइन से निकालकर प्रभारी थाना रेवतीपुर बनाया गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक सचिन सिंह, चौकी प्रभारी हंसराजपुर को थानाध्यक्ष बरेसर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं बरेसर के थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक वागीश विक्रम सिंह तथा सैदपुर के प्रभारी निरीक्षक राम सजन को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।

इस फेरबदल के साथ जिले के सैदपुर, शादियाबाद, रेवतीपुर और बरेसर थानों में नई कमान तय हो गई है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अब नई तैनाती के बाद इन थानों की पुलिसिंग में क्या बदलाव दिखाई देता है, इस पर क्षेत्र की नजर रहेगी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!