मुहम्मदाबाद मे आय दिन बिजली संकट को लेकर मुहम्मदाबाद में दवा विक्रेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बिजली संकट को लेकर मुहम्मदाबाद में दवा विक्रेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में लगातार हो रही भारी विद्युत कटौती से परेशान होकर शुक्रवार को औषधि विक्रेता संघ और व्यापार मंडल ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। यह पत्रक औषधि संघ के अध्यक्ष मोहम्मद तन्हाई खान और व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपू वर्मा के नेतृत्व में दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि क्षेत्र में कई-कई घंटों और कभी-कभार 30 घंटे तक बिजली गुल रहने से जनजीवन और व्यापार पूरी तरह ठप है। विशेष रूप से मेडिकल स्टोरों में रखीं जीवनरक्षक दवाओं की ‘कोल्ड-चेन’ टूटने से उनकी गुणवत्ता खराब होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा प्रभावित हो रही हैं।

व्यापारियों ने मांग की हैं कि विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए और चिकित्सा प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता पर निर्बाध आपूर्ति मिले। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।




