Uncategorized

विश्वकर्मा जयंती पर सत्यवंती नेचर्स फ्लो फैक्ट्री में विधि-विधान से हुआ पूजन, CO ने किया प्लांट का निरीक्षण

शाहनवाज़ अहमद

विश्वकर्मा जयंती पर सत्यवंती नेचर्स फ्लो फैक्ट्री में विधि-विधान से हुआ पूजन, CO ने किया प्लांट का निरीक्षण।।

 

बाराचवर/करीमुद्दीनपुर/गाजीपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हरदासपुर स्थित सत्यवंती बेवरेज, नेचर्स फ्लो पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर फैक्ट्री में शुक्रवार को विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया और एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुहम्मदाबाद के क्षेत्राधिकारी (CO) सुधाकर पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री परिसर का भ्रमण कर उत्पादन इकाई, मशीनों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें प्लांट की कार्यप्रणाली तथा पेयजल तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

CO सुधाकर पांडेय ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने फैक्ट्री की विभिन्न इकाइयों का जायजा लिया और उपस्थित लोगों से बातचीत भी की।

फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार, सत्यवंती नेचर्स फ्लो पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को 7-स्टेज फिल्ट्रेशन प्रक्रिया से तैयार किया जाता है। प्रबंधन के मुताबिक पानी शादी, पार्टी, दुकान, कार्यालय सहित विभिन्न अवसरों के लिए उपलब्ध है।

इस अवसर पर हर्ष राय (डालिम्स), अखिलेश राय (उचाड़ीह), उमाशंकर राय, जयानंद राय (शेरपुर प्रधान प्रतिनिधि) सहित पत्रकार बंधु एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सत्यवंती बेवरेज, हरदासपुर, करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!