
गाजीपुर।
गाजीपुर प्रेस क्लब द्वारा पहचान पत्र वितरण का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज प्रेस क्लब परिसर में युवा पत्रकार शाहनवाज अहमद एवं रेयाज अहमद उपस्थित हुए, जिन्हें महासचिव कृपा कृष्ण द्वारा पहचान पत्र प्रदान किया गया।
इससे पूर्व पत्रकार नरेंद्र राय, अभिषेक राय, मनीष राय, वसीम रजा, राज कपूर सहित अन्य सदस्य भी अपना-अपना परिचय पत्र प्राप्त कर चुके हैं।
महासचिव कृपा कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 90 प्रतिशत सदस्यों को पहचान पत्र वितरित किया जा चुका है। शेष सदस्यों से अपील की गई है कि वे शीघ्र ही प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचकर अपना परिचय पत्र प्राप्त कर लें।

उल्लेखनीय है कि गाजीपुर प्रेस क्लब पिछले लगभग तीन वर्षों से जनपद में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन सदैव अपने सदस्यों के हितों के संरक्षण एवं उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जिससे पत्रकारों में एकजुटता और विश्वास का वातावरण बना हुआ है।

