Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
लोकल न्यूज़

60 मेधावी एवं जरूरतमंद छात्रों को नि:शुल्क साइकिल वितरित, चेहरे खिले

रेयाज अहमद की रिपोर्ट

बाराचवर (गाजीपुर)। विकास खंड बाराचवर अंतर्गत बाबा सत्यराम स्मारक सीताराम इंटर कॉलेज, सहजतपुर में विद्यालय के प्रबंधक श्री विजेंद्र यादव द्वारा शुक्रवार को 60 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। इस दौरान हाईस्कूल में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र सत्यम प्रजापति सहित उन मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई, जिन्हें विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

 

प्रबंधक श्री विजेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक या संसाधनों की कमी किसी भी छात्र की प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी उद्देश्य से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले तथा साइकिल की आवश्यकता रखने वाले विद्यार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 

साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रभारी राधेश्याम यादव, अनिल यादव, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार, जगदीश पारस यादव, हृदय नारायण यादव, जयप्रकाश, राकेश यादव, परशुराम यादव एवं अंजनी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!