Uncategorized

नोनहरा में पुलिस मुठभेड़: गोवंश लदी DCM रोकने पर फायरिंग, एक तस्कर घायल; दो गिरफ्तार

शाहनवाज़ अहमद

नोनहरा में पुलिस मुठभेड़: गोवंश लदी DCM रोकने पर फायरिंग, एक तस्कर घायल; दो गिरफ्तार….

 

नोनहरा (गाजीपुर)। नोनहरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और गोवंश तस्करी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध DCM को रोकने के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के मुताबिक, रात्रि गश्त के दौरान अटवा मोड़ चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि एक संदिग्ध DCM गाजीपुर घाट की ओर से मुहम्मदाबाद होते हुए बिहार की तरफ जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अटवा मोड़ पक्का पुल मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।

 

पुलिस का दावा है कि इसी दौरान वाहन सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में परमजीत सिंह (26) पुत्र जसवीर सिंह, निवासी प्रतापगढ़, थाना कुमकला, जिला लुधियाना के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल गाजीपुर भेजा। वहीं मौके से गुरपंत सिंह (25) पुत्र सिपेंडर सिंह, निवासी लातोनदाना, थाना कुमकला, जिला लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

10 गोवंश और तमंचा बरामद

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, पंजाब नंबर की DCM और 10 गोवंश बरामद करने का दावा किया है।

 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पंजाब से गोवंश लादकर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नोनहरा विवेक कुमार तिवारी मय पुलिस टीम तथा चौकी प्रभारी अटवा मोड़ की टीम शामिल रही।

 

#नोनहरा #गाजीपुरपुलिस #गोवंश_तस्करी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!