Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

गुप्त नवरात्रि की नवमी पर माता महाकाली मंदिर में विशेष हवन-पूजन, छप्पन भोग एवं भव्य श्रृंगार का हुआ आयोजन

शाहनवाज़ अहमद

गुप्त नवरात्रि की नवमी पर माता महाकाली मंदिर में विशेष हवन-पूजन, छप्पन भोग एवं भव्य श्रृंगार का हुआ आयोजन

 

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) ।गुप्त नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर यूसुफपुर स्थित प्राचीन माता महाकाली मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। संध्या बेला में माता महाकाली का मनोहारी एवं दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से विशेष हवन-पूजन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, नगर की खुशहाली तथा देश और विश्व के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर माता रानी को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। अनेक भक्तों ने माता के श्रीचरणों में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर परिवार के सुख, शांति, समृद्धि एवं मनोकामनाओं की सिद्धि का संकल्प लिया। “जय माता दी” के जयघोष, भजन-कीर्तन तथा शंख-घंटों की मधुर ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने बताया कि माता महाकाली का यह दरबार क्षेत्र की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा के साथ माता के दरबार में उपस्थित होकर उनकी आराधना करता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। इसी विश्वास के साथ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।

मंदिर प्रबंधन ने बताया कि 28 अगस्त को माता महाकाली मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!