Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

मुहम्मदाबाद प्रेमी से शादी की जिद: टावर पर चढ़कर युवती ने बनाया वीडियो, कूदकर जान देने की दी धमकी

शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर में प्रेमी से शादी की जिद: टावर पर चढ़कर युवती ने बनाया वीडियो, कूदकर जान देने की दी धमकी

 

मुहम्मदाबाद/गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद तहसील अन्तर्गत हरिहरपुर गांव से आगे हरिबल्लमपुर में NH-31 के किनारे स्थित एक टावर स्टेशन से सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। चेहरे को नकाब से ढके युवती ने टावर के शीर्ष से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने शादी न होने पर टावर से कूदकर जान देने की चेतावनी दी। वीडियो में युवती ने चकतरफिया गांव निवासी एक लड़के पर वादाखिलाफी और धोखा देने का आरोप लगाया । युवती का कहना हैं कि दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध था। पूर्व में उसके परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई कराने के बाद मनजीत ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह और उसका परिवार शादी से मुकर गए। युवती ने स्पष्ट कहा कि यदि उसकी शादी मनजीत से नहीं कराई गई, तो वह टावर से कूद जाएगी और इसके जिम्मेदार मनजीत व उसका पूरा परिवार होगा। घटना के दौरान आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तथा युवती से फोन पर संपर्क साधकर व समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए युवती को थाने ले गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!