नाबालिक लड़की को भागने के आरोपी को मुहम्मदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

*नाबालिक लड़की को भागने के आरोपी को मुहम्मदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार*
👉गाजीपुर जनपद के कोतवाली मुहम्मदाबाद पुलिस के द्वारा एक नफर वांछित अभियक्त को किया गया गिरफ्तार जनपद मे पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन मे जनपद में हो रहे अपराध एवं अपराधियो तथा जिला बदर अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में दिनांक 02.03.2026 को उ0नि0 अरविन्द कुमार चौकी प्रभारी शहनिन्दा मय हमराह फोर्स के देख भाल क्षेत्र मे रोकथाम जुर्म जरायम व श्रीमान् पुलीस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के तहत सैफ कुरैशी पुत्र सुप्पन कुरैशी निवासी दर्जी मुहल्ला थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप मे बस स्टैण्ड मुहम्मदाबाद से गिरफ्तार किया गया ।
जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता – सैफ कुरैशी पुत्र सुप्पन कुरैशी निवासी दर्जी मुहल्ला थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास- पता किया जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाले टीम का नाम –
उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार थाना मु0बाद जनपद गाजीपुर
हे0का0 सुमित सिंह थाना मु0बाद,का0 कोमल सिंह थाना मु0बाद




