भावरकोल क्षेत्र के रेवसड़ा छापेमारी में 13 गैस सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में जांच तेज

रेवसड़ा में 13 गैस सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में जांच तेज
भांवरकोल। क्षेत्र के रेवसड़ा गांव में गुरुवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान एक मकान से कुल 13 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रभाकर देव के नेतृत्व में टीम ने पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार और थाना प्रभारी संतोष कुमार राय के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान बरमेश्वर राय के घर से इंडेन, एचपी और भारत पेट्रोलियम कंपनियों के कुल 13 खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए। जांच में यह भी सामने आया कि बरमेश्वर राय कथित रूप से बलिराम वर्मा के साथ मिलकर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त कर रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




