मोहम्मदाबाद CHC में लापरवाही का आरोप,इलाज के अभाव में 4 वर्षीय मासूम की मौत

मोहम्मदाबाद CHC में लापरवाही का आरोप,इलाज के अभाव में 4 वर्षीय मासूम की मौत
मोहम्मदाबाद, गाजीपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोहम्मदाबाद से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। भावरकोल क्षेत्र के लोहरपुरा पलिया निवासी दिनेश यादव अपनी दो बेटियों को इलाज के लिए CHC लेकर पहुंचे, जहां कथित तौर पर घंटों इंतजार के बावजूद उन्हें समय पर उपचार नहीं मिला।
परिजनों के अनुसार, इसी दौरान 4 वर्षीय मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया, जबकि 8 वर्षीय बड़ी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि जिम्मेदार डॉक्टरों ने बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी लेने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी अधीक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और दोषी चिकित्सकों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है,,




