Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
लोकल न्यूज़

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रेयाज अहमद की रिपोर्ट

 

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी लाल बहादुर उर्फ सनोज राजभर (30) पुत्र शिव मोहन राजभर सीलिंग पंखे में बिजली का कनेक्शन जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना करीब दोपहर 12:45 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी अनीता देवी तथा दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी की उम्र करीब 5 वर्ष और छोटी बेटी की उम्र लगभग 3 वर्ष बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के एसआई ईश्वर चंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!