Uncategorized

गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आगामी 30 मई 2026 को गाजीपुर होटल द ग्रैंड पैलेस में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह का आयोजन

शाहनवाज़ अहमद

 

 

गाजीपुर मे जनपद गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आगामी 30 मई 2026 को शहर के होटल द ग्रैंड पैलेस में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के तहत देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार उपेंद्र राय (सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क) को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। समारोह में गाजीपुर जिले के दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को भी सम्मानित जायेगा। कार्यक्रम में गाजीपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को संस्था की ओर से टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह में लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जबकि सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल जी यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय, समाजसेवी विनोद राय बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। इस समारोह में जिले के कई गणमान्य लोग और उत्तर प्रदेश के कई मशहूर पत्रकार भी शिरकत करेंगे।

 

गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर जिले के पत्रकारों के हितों के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। जिसके तहत संस्था के सभी सदस्यों के लिएए प्रत्येक वर्ष 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है। साथ ही संस्था के सदस्यों के किसी भी आपात स्थिति के लिए संस्था के राहत कोष से मदद का प्रयास भी किया जाता है, साथ ही संस्था की ओर से वर्ष में कई बार सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इसी क्रम में गाजीपुर प्रेस क्लब ने इस वर्ष से देश में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पत्रकारों को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किये जाने की परम्परा शुरु की है। जिसके तहत देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय को इस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। गाजीपुर के शेरपुर गांव के रहने वाले उपेंद्र राय ने सहारा न्यूज नेटवर्क से अपने पत्रकारीय कैरियर की शुरुआत की थी और कम समय में ही अपनी प्रतिभा, कार्य कुशलता व कर्मठता के जरिये देश के प्रसिद्ध पत्रकारों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। अपने पत्रकारीय जीवन के दौरान उपेंद्र राय ने देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी विशिष्ट शैली के साथ रिपोर्टिंग कर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफलता पायी है। वर्तमान में उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क में सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ के पद पर रहकर देश की पत्रकारिता को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। इस समारोह के बाबत जानकारी देते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये गाजीपुर की पत्रकारिता में एक नई परम्परा शुरु की जा रही है साथ ही जिले के सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकार हितों के संघर्ष के लिए गाजीपुर प्रेस क्लब सदैव प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!