Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

सैदपुर पुलिस द्वारा 25 किलोग्राम अवैध मांस, मोटरसाइकिल व अवैध (तमंचा/कारतूस) के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर सैदपुर पुलिस द्वारा 25 किलोग्राम अवैध मांस, मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र (तमंचा/कारतूस) के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

 

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.06.2026 को उ0नि0 वासुदेव प्रसाद मय हमराह द्वारा भितरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मोहसीनपुर पुलिया के पास से अवैध मांस की बिक्री करने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मौके से भारी मात्रा में अवैध मांस, एक मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 223,271,272 बीएनएस, 8/15 पर्यावरण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:*

1.फैजुद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र स्व0 सर्फुद्दीन निवासी भिखईपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र 54 वर्ष

 

*अपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 232/2026 धारा 223,271,272 बीएनएस व 8/15 पर्यावरण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

 

*बरामदगी:*

1. अवैध मांस: 25 किलोग्राम (1-1 किलो के 25 पॉलिथीन पैकेट में)।

2. अवैध शस्त्र: 01 अदद देशी तमंचा (.315 बोर) मय 01 अदद जिन्दा कारतूस (.315 बोर)।

3. वाहन: 01 अदद हीरो होंडा मोटरसाइकिल

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*

1. उ0नि0 वासुदेव प्रसाद मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!