मुहम्मदाबाद नगर व क्षेत्र में लगभग 9 घंटे की बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल*समाजसेवी रेयाज़ अहमद का भी फ़ोन नहीं उठाया चंदन जेई
रेयाज़ अहमद

*मुहम्मदाबाद नगर व क्षेत्र में लगभग 9 घंटे की बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल*,
*जिम्मेदार शहबाज कुली फिटर के जे.ई. चंदन*
गाज़ीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 9 घंटे से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के कई मोहल्लों में लोग अपने घरों से निकलकर चट्टी, चौराहों और सड़कों पर समय बिताने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 8 से 9 घंटे की इस बिजली कटौती की पूर्व सूचना विद्युत विभाग द्वारा नहीं दी गई, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है।
स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि शिकायत करने के लिए किए गए फोन कॉल का भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
पूरे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी
इस बिजली कटौती के मामले को उपजिलाधिकारी डॉ.हर्षिता तिवारी ने गंभीरता से संज्ञान मे लिया है और इस मामले को विधुत विभाग के उचधिकारियो अवगत भी कराएंगी…




