Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

मोहम्मदाबाद में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, नगर के विभिन्न वार्डो मे सीसी रोड व नाली निर्माण जारी

शाहनवाज़ अहमद

मोहम्मदाबाद में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, वार्ड 13 और वार्ड 9 में सीसी रोड व नाली निर्माण जारी…

गाजीपुर जनपद मोहम्मदाबाद नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में विकास कार्य तेज गति से कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 10 मे रोड उचिकरण व वार्ड संख्या 13 (रौज़ा) में सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वहीं वार्ड संख्या 9 (ठोड़ा) में भी सीसी रोड निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी के निर्देशन में चल रहे इन विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सड़क एवं जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इससे वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी ने बताया कि नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों वार्डों में चल रहे निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!