
मुहम्मदाबाद तहसील में ध्रुव शुक्ला ने संभाली उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी…
गाज़ीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील को नया उपजिलाधिकारी मिल गया है। जिला अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार ध्रुव शुक्ला को मुहम्मदाबाद का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।ध्रुव शुक्ला वर्ष 2018 बैच के प्रमोटेड पीसीएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवा में उन्होंने प्रयागराज, देवरिया और मैनपुरी जनपद में अपनी सेवाएं दी हैं। इससे पूर्व वह मैनपुरी के भोगांव तथा देवरिया के रुद्रपुर तहसील में उपजिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए अपनी अलग पहचान बनाई।मूल रूप से हरदोई जनपद के निवासी ध्रुव शुक्ला के मुहम्मदाबाद में कार्यभार संभालने से राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई से जुड़े मामलों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। तहसील प्रशासन और क्षेत्र के लोगों की निगाहें अब उनके कार्यकाल पर बानी है




