
बिजली की समस्या को लेकर सक्रिय हुए सांसद अफजाल अंसारी
गाजीपुर में लगातार बिजली कटौती, ट्रिपिंग और अनियमित आपूर्ति की शिकायतों के बीच सांसद अफजाल अंसारी सक्रिय हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट को लेकर लोगों की परेशानियां लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में सांसद की अधिकारियों के साथ प्रस्तावित वार्ता में निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति सहित स्थानीय समस्याओं के समाधान पर बात होने की उम्मीद है।




