बहू-बेटी सम्मेलन के अंतर्गत महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
शाहनवाज़ अहमद

बहू-बेटी सम्मेलन के अंतर्गत महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
दिनांक 02/08/2026 को बहू-बेटी सम्मेलन के अंतर्गत कस्बा मोहम्मदाबाद फतेह बाग में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभासद, आशा, एएनएम, समूह सखी एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सम्मानित महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई—
विमेन पावर लाइन – 1090
साइबर हेल्पलाइन – 1930
आपातकालीन पुलिस सेवा – 112
एंबुलेंस सेवा – 108/102
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
अग्निशमन सेवा – 101
महिला हेल्पलाइन – 181
साथ ही महिलाओं को जीरो एफआईआर (Zero FIR), BNS एवं BNSS के अंतर्गत उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के संबंध में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मोहम्मदाबाद थाने के सीयूजी नंबर 9454403458 की जानकारी देते हुए महिलाओं से किसी भी आपात स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क करने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर उप निरीक्षक जगत पति मिश्रा, महिला कांस्टेबल पूनम यादव, आरक्षी महिला कांस्टेबल ज्योति एवं आरक्षी सूरज सिंह उपस्थित रहे तथा उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा, जागरूकता एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।




