Uncategorized

यूपी मे लगातार बारिश बनी काल, कच्ची दीवार गिरने से दंपति और बच्चे की मौत

शाहनवाज़ अहमद

लगातार बारिश बनी काल, कच्ची दीवार गिरने से दंपति और बच्चे की मौत

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही बारिश के बीच नीमगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रहमतपुर गांव में कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से एक दंपति और उनके छोटे बेटे की मौत हो गई।

हादसा रहमतपुर निवासी मोहन कश्यप के घर में हुआ। लगातार बारिश के कारण घर की कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी और अचानक ढह गई। मलबे में परिवार के सदस्य दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। हादसे ने प्रशासन की आपदा-तैयारी और जर्जर एवं कच्चे मकानों में रह रहे लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!