Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

गाज़ीपुर मे(पीपीसी–2026) कार्यक्रम के अंतर्गत “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

गाजीपुर जनपद मे केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर में पराक्रम दिवस के अवसर पर परीक्षा पर चर्चा (पीपीसी–2026) कार्यक्रम के अंतर्गत “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या बिनिता सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों से पधारे स्काउट शिक्षकों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रभक्ति, साहस, बलिदान, राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। क्विज प्रतियोगिता मिडिल स्टेज एवं सेकेंडरी स्टेज दो वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें मिडिल स्टेज में केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर के शिवांश त्रिपाठी, आदर्श इंटर कॉलेज के आर्यन यादव तथा शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के आदित्य कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेकेंडरी स्टेज में केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर के आर्यन उपाध्याय ने प्रथम स्थान, शाह फैज़ पब्लिक स्कूल की अंजलि यादव ने द्वितीय स्थान तथा एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के आदित्य कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्या बिनिता सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ परीक्षा को सकारात्मक दृष्टिकोण से लेने और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को समझने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का संचालन टीजीटी अंग्रेज़ी शिक्षक मोहम्मद इरशाद द्वारा किया गया और आयोजन पूरी तरह अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर मृत्युंजय राय, आलोक राय, नीरज राय, मनीष आर्य, अभिषेक सिंह, संदीप सिंह, सूरज शुक्ल आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!