Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर की बैठक मुहम्मदाबाद में संपन्न, संगठन विस्तार व स्थापना दिवस पर हुई चर्चा

*राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर की बैठक दाउदपुर में संपन्न, संगठन विस्तार व स्थापना दिवस पर हुई चर्चा*
गाजीपुर जनपद के राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर द्वारा ग्राम दाउदपुर, मोहम्मदाबाद में जिला अध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के उद्देश्यों, कार्यों एवं पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का मूल उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना तथा पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को सदस्यता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार साथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे बैठक सफल और सार्थक बनी। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन के विस्तार एवं एकजुटता को लेकर अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का स्थापना दिवस समारोह आगामी 23 फरवरी को वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0047,0.0000;
brp_del_sen:0.1000,0.1000;
motionR: 0;
delta:null;
bokeh:0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (8, 1);aec_lux: 316.10635;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 33;

अंत में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकता और अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ बैठक का समापन कियाबैठक में प्रियतोष साहू,अंकित दूबे,कमलेश कुमार,संतोष पाण्डेय, तौकिर अहमद उर्फ समीर राजा,गयासुद्दीन,वशीम रजा़,रेयाज अहमद,नरेन्द्र राय ,नाजिश खान,शहनवाज अहमद,मुन्ना यादव,राजकपूर,गगन सिंह,सरोज भारती,अंगद द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!