Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
लोकल न्यूज़

मजदूरों की भीड़ से बढ़ रही अव्यवस्था, मंडी समिति में शिफ्ट करने की उठी मांग

रेयाज अहमद की रिपोर्ट

गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद नगर क्षेत्र स्थित नवापुर मोड़ पर मजदूरों की भीड़ के कारण आए दिन जाम और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार मजदूरों के बीच आपसी कहासुनी और मारपीट तक की नौबत आ जाती है, जबकि कुछ मामलों में ग्राहकों से भी विवाद होने की बातें सामने आती रही हैं। सड़क किनारे मजदूरों के खड़े रहने से आवागमन प्रभावित होता है और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

मजदूर संगठन मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष राशिद अंसारी ने बताया कि मजदूर काम को लेकर आपस में उलझ जाते हैं, जिससे कई बार सड़क पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और थाने पर मौखिक शिकायतें भी की गई हैं, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
उन्होंने सुझाव दिया कि मंडी समिति परिसर में मजदूरों के बैठने के लिए एक निर्धारित स्थान तय कर दिया जाए, जहां सभी मजदूर एकत्रित रहें। इससे सड़क पर भीड़ कम होगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
नगरवासियों का कहना है कि यदि मजदूरों के लिए अलग स्थान निर्धारित कर दिया जाए तो नवापुर मोड़ पर लगातार उत्पन्न हो रही अव्यवस्था पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!