लोकल न्यूज़

21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 500 महिलाओं को बांटी गई साड़ी

रेयाज अहमद की रिपोर्ट

21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 500 महिलाओं को बांटी गई साड़ी

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। हरिहरपुर गांव में स्वर्गीय राजेश राय की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरिहरपुर, बलुआ, बखारीपुर समेत आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। लोगों ने स्वर्गीय राजेश राय के सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए प्रयासों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय रहे। इस अवसर पर सामाजिक सेवा के तहत 500 महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। मुख्य अतिथि अतुल राय, जितेंद्र राय, शशिकांत राय उर्फ गोल्डी राय तथा स्वर्गीय राजेश राय के सुपुत्र प्रभाकर राय ने महिलाओं को साड़ियां प्रदान कीं।

 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अतुल राय ने कहा कि स्वर्गीय राजेश राय भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके कार्य और कृतित्व आज भी लोगों के बीच जीवंत हैं। उनकी स्मृतियों को संजोते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेश राय का उद्देश्य गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के विकास में योगदान देना था और समाज के प्रति उनके समर्पण को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।

 

कार्यक्रम के दौरान लोकगीत गायक रमन कुमार ने निर्गुण की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। पूरा वातावरण करुणा और संवेदना से भर उठा। उपस्थित लोगों ने शांत भाव से निर्गुण का श्रवण किया।

 

श्रद्धांजलि सभा में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप मिला। कार्यक्रम का संचालन हरेश्वर राम ने किया। ग्राम प्रधान राम नारायण सिंह यादव उर्फ बड़े लाल यादव ने आगंतुकों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष अशोक राय के संबोधन के साथ हुआ।

 

इस अवसर पर जितेंद्र राय, सोनू राय एडवोकेट, अमित राय, दीपक पासवान बीडीसी, जंग बहादुर राम, नेहरू गुप्ता, शंकर चौधरी, नूनू यादव, गोरख राम पूर्व ग्राम प्रधान, अरविंद कुमार उर्फ पप्पू बीडीसी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने स्वर्गीय राजेश राय के जीवन, विचारों और समाज तथा क्षेत्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और क्षेत्र के विकास से जुड़े उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!