यूसुफपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और विस्तार की मांग, DRM से हुई सकारात्मक वार्ता…
शाहनवाज़ अहमद

यूसुफपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और विस्तार की मांग, DRM से हुई सकारात्मक वार्ता…
वाराणसी। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं को लेकर आज वाराणसी में पूर्व पीसीएस अधिकारी ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आदरणीय श्री आशीष जैन से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता की।
वार्ता के दौरान यूसुफपुर स्टेशन से जुड़ी प्रमुख मांगों को प्रमुखता से रखा गया। इसमें DMU ट्रेन का वाराणसी तक विस्तार करने तथा स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का यूसुफपुर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग शामिल रही।
पूर्व पीसीएस अधिकारी ने कहा कि मोहम्मदाबाद क्षेत्र के बड़ी संख्या में यात्रियों के लिए यूसुफपुर स्टेशन महत्वपूर्ण है। ट्रेनों के विस्तार और ठहराव से क्षेत्र के लोगों को वाराणसी सहित अन्य प्रमुख स्थानों तक आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
DRM श्री आशीष जैन के साथ हुई वार्ता को सकारात्मक बताते हुए उम्मीद जताई गई कि दोनों मांगों पर रेलवे स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रवासियों ने भी इन मांगों को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।




