Uncategorized

विश्वकर्मा समाज ने एकजुटता का लिया संकल्प, उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर जोर

शाहनवाज़ अहमद

विश्वकर्मा समाज ने एकजुटता का लिया संकल्प, उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर जोर

 

गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने की। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चन कर समाज की एकता और मजबूती का संकल्प लिया।

 

समारोह में शामिल सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के साथ उनके विचारों और आदर्शों को भी आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने समाज की एकजुटता और सकारात्मक सोच पर बल दिया।

 

समाजसेवी सत्येंद्र यादव उर्फ सत्य ने कहा कि समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सभी लोगों को एकजुट होकर मजबूती से आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास जरूरी है।

 

कार्यक्रम में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला अध्यक्ष शशिकांत शर्मा उर्फ भुसावर प्रधान भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज में हो रहे उत्पीड़न एवं अत्याचार के खिलाफ हम खुलकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है तो उसके लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा।

 

मुख्य अतिथि अच्छे लाल विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने विश्वकर्मा समाज से जुड़े मामलों में न्याय सुनिश्चित कराने के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाने की बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के उत्पीड़न के खिलाफ समाज के प्रतिनिधियों को प्रभावी ढंग से आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने की आवश्यकता जताई।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव डॉ. मदन मोहन विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान पार्वती, ममता, आशा विश्वकर्मा, शिवकुमारी, तारा देवी, लक्ष्मी, प्रेम कुमारी, धर्मावती, कौशल्या देवी, गीत देवी, जानकी देवी, राधिका देवी, रीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!