Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
लोकल न्यूज़

मोहम्मदाबाद-बच्छलपुर पीपा पुल बना जानलेवा, हर दिन जोखिम में गुजर रहे हजारों लोग

रेयाज अहमद की रिपोर्ट

गाजीपुर। जनपद के मोहम्मदाबाद, बच्छलपुरा-रामपुर और रेवतीपुर को जोड़ने वाला संपर्क पीपा पुल इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति के कारण लोगों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। पुल की जर्जर हालत से क्षेत्रीय जनता में भय का माहौल बना है । प्रतिदिन हजारों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस पुल से आवागमन करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार पीपा पुल की कई लोहे की चादरें अपनी जगह से खिसक चुकी हैं, जबकि कई स्थानों पर प्लेटों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पुल के बीच-बीच में बड़े गड्ढेनुमा हिस्से बन गए हैं, जिससे बाइक, साइकिल और चार पहिया वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

राहगीरों का कहना है कि पुल पार करते समय हर पल दुर्घटना का डर बना रहता है। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि पुल पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। कई बार वाहन फंसने और लोगों के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह पीपा पुल क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। छात्र, किसान, व्यापारी और मरीज प्रतिदिन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। पुल की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वे मजबूरी में जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को विवश हैं।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!