Uncategorized
रक्षाबंधन पर SOG प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों के बीच बांटी मिठाई-टॉफी, चेहरों पर बिखरी मुस्कान

रक्षाबंधन पर SOG प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों के बीच बांटी मिठाई-टॉफी, चेहरों पर बिखरी मुस्कान
गाजीपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गाजीपुर SOG प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। उन्होंने बच्चों के बीच मिठाई और टॉफी वितरित कर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
मिठाई और टॉफी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। SOG प्रभारी ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें पर्व की खुशियों में शामिल किया। उनके इस आत्मीय और मानवीय प्रयास की मौजूद लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर पुलिस की मानवीय, संवेदनशील और जनहितकारी छवि भी देखने को मिली। शैलेंद्र प्रताप सिंह के इस पहल ने बच्चों के बीच पुलिस के प्रति अपनापन और विश्वास की भावना को और मजबूत किया




