Welcome to News Darshan 24   Click to listen highlighted text! Welcome to News Darshan 24
Uncategorized

NEET में 592 अंक हासिल कर कायनात परवीन ने बढ़ाया युसूफपुर का मान

NEET में 592 अंक हासिल कर कायनात परवीन ने बढ़ाया युसूफपुर का मान

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद नगर स्थित युसूफपुर लोहापट्टी की होनहार छात्रा कायनात परवीन ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मोहल्ले और पूरे नगर में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

युसूफपुर नगर के वार्ड संख्या-8 की निवासी कायनात परवीन ने अपने दूसरे प्रयास में 592 अंक प्राप्त कर यह सफलता हासिल की। उनके पिता अनवार आलम एक निजी दुकान संचालित करते हैं, जबकि माता अजमेरी गृहिणी हैं।

कायनात परवीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा दादा मुहम्मद हुसैन (एम.डी. साहब) के मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर उत्साहवर्धन और कठिन परिश्रम के बल पर ही वह यह मुकाम हासिल कर सकीं।

कायनात की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार, मोहल्ला और क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!